क्रिसमस पर राहा के साथ पहली बार लोगों के सामने आए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Dec 2023 06:40 PM
क्रिसमस पर राहा के साथ पहली बार लोगों के सामने आए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सोमवार को क्रिसमस के मौके पर पहली बार अपने बेटी राहा कपूर को लेकर लोगों के सामने आए. रणबीर (41) और आलिया (30) अपनी 13 महीने की बेटी राहा के साथ कपूर परिवार की क्रिसमस पार्टी के लिए सोमवार अपराह्न यहां पहुंचे. छह नवंबर को एक साल की हुई राहा ने सफेद और गुलाबी रंग की फ्रॉक और लाल रंग के जूते पहने हुए थे. रणबीर ने राहा को गोद में लिया हुआ था और आलिया उनके बाईं ओर खड़ी हुई थीं.

पिछले महीने आलिया ने राहा को सोशल मीडिया से दूर रखने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी. आलिया ने एक कार्यक्रम में कहा था, ”मैं ऐसा नहीं दिखाना चाहती जैसे मैं अपनी बेटी को छिपा कर रख रही हूं. मुझे उस पर गर्व है. अगर अभी कैमरे चालू नहीं होते तो मैं स्क्रीन पर उसकी एक बड़ी सी तस्वीर लगाती. मैं उससे प्यार करती हूं. मुझे हमारे बच्चे पर गर्व है. लेकिन हम अभी-अभी माता-पिता बने हैं. हमें नहीं पता कि अगर उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर फैल गईं तो हमें कैसा महसूस होगा, वह अभी सिर्फ एक साल की है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu