रणदीव हुड्डा ने सावरकर की बायोपिक की शूटिंग की शुरू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Oct 2022 07:53 PM
रणदीव हुड्डा ने सावरकर की बायोपिक की शूटिंग की शुरू
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर की बायोपिक ‘स्वातर्न्त्यवीर सावरकर’ की सोमवार को शूटिंग शुरू की. फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले हुड्डा इसके निर्देशक भी हैं. बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म होगी. फिल्मकार महेश मांजरेकर पहले इसका निर्देशन करने वाले थे.

अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘ अपनी अगली फिल्म ‘स्वातर्न्त्यवीर सावरकर’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूं.’’ हुड्डा ने फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ फिल्म 26 मई 2023 को वीर सावरकर की 140वीं जयंती पर रिलीज होगी .’’ आनंद पंडित, संदीप सिंह तथा सैम खान फिल्म के निर्माता और रूपा पंडित तथा जफर मेहदी के सह-निर्माता हैं. पंडित ने एक बयान में कहा, ‘‘ रणदीप का बतौर निर्देशक भी फिल्म के साथ जुड़ा होना एक गर्व की बात है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu