ओडिशा में दुर्लभ काला तेंदुआ दिखा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Nov 2023 09:17 PM
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा में जारी बाघ गणना के दौरान राज्य के जंगल में अत्यंत दुर्लभ काले तेंदुए को देखा गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ), वन्यजीव सुशांत नंदा ने कहा कि बाघ गणना के लिए जंगल में लगाए गए कैमरे के फुटेज में तेंदुए की तस्वीर दिखी है.

नंदा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर तेंदुए की दो तस्वीरें साझा की हैं लेकिन उन्होंने इस दुर्लभ वन्य जीव की सुरक्षा के कारण उसके स्थान का खुलासा नहीं किया है. नंदा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”ओडिशा में बाघ गणना के लिए कैमरे की मदद से जारी निगरानी में हमारे राज्य में दुर्लभ वन्य जीव की कुछ रोमांचक और अप्रत्याशित मौजूदगी का पता चला है.” इससे पहले मयूरभंज जिले के सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में काले बाघ या ‘स्यूडो मेलानिस्टिक टाइगर’ को भी देखा गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu