रेफरी राहुल गुप्ता, किशन चंद जोशी ने जीता एआईएफएफ वार्षिक खिताब

नयी दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने 2022-23 सत्र के लिए मंगलवार को राहुल गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ रेफरी और किशन चंद जोश को सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरी के खिताब से नवाजा। भारत और मुंबई सिटी एफसी के ंिवगर लालियानजुआला छांगटे को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और राष्ट्रीय टीम के लिए उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हाल ही में एआईएफएफ साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना था।

मिजोरम के इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 2022-23 सत्र में भारत के लिए 12 मैचों में दो गोल किये थे जबकि एक में सहायक की भूमिका निभाई थी।  उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथी नंदकुमार सेकर और नाओरेम महेश ंिसह को पछाड़कर यह पुरस्कार हासिल किया।
बेंगलुरु में वार्षिक आम बैठक के बाद महासंघ ने मनीषा कल्याण को एआईएफएफ की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच का पुरस्कार भारत के पूर्व खिलाड़ी क्लिफोर्ड मिरांडा को दिया गया। मिरांडा की देखरेख में ओडिशा एफसी ने सुपर कप जीता और एएफसी कप के लिए क्वालिफिकेशन हासिल किया। प्रिया परथी वलाप्पिल को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला कोच चुना गया। भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रिया भारतीय महिला अंडर-17 टीम की वर्तमान मुख्य कोच हैं। मुंबई सिटी एफसी के एक अन्य खिलाड़ी आकाश मिश्रा और भारतीय अंडर-17 टीम की सदस्य शिलजी शाजी को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रमश: पुरुष और महिला उदीयमान खिलाड़ी चुना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button