तानाशाह के जुल्म के आगे नहीं झुकेंगे क्रांतिकारी: आप

ईडी ने अदालत से आप विधायक अमानतुल्लाह खान को 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसके विधायक अमानतुल्लाह खान को एक ‘‘फर्जी’’ मामले में गिरफ्तार किया है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जितना अरंिवद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को दबाने की कोशिश करेगी, पार्टी उतनी ही मुखरता से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

आप के राज्यसभा सदस्य संजय ंिसह ने दावा किया कि खान को ‘‘बिना किसी सबूत के’’ गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार को ईडी ने दिल्ली के ओखला से विधायक खान एवं कुछ अन्य के खिलाफ धन शोधन के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया।

एजेंसी ने ओखला स्थित उनके आवास पर तलाशी ली जिसके बाद धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के विभिनन प्रावधानों के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया। आप ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘तानाशाह के ज़ुल्म के आगे क्रांतिकारी नहीं झुकेंगे’’।

भाजपा की ईडी ने फर्जी मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान जी को हिरासत में लिया है। भाजपा वाले हमें जितना दबाने की कोशिश करेंगे, हमारी आवाज़ उतनी मुखर होगी।’’ ंिसह ने कहा कि भाजपा की ये ‘‘धौंस’’ दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को महंगी पड़ेगी और उसे हार का मुंह देखना पड़ेगा।

आप के वरिष्ठ नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि खान को ‘‘बिना किसी सबूत के’’ जबरन गिरफ्तार किया गया है। विधायक के खिलाफ धन शोधन का मामला दो प्राथमिकी से जुड़ा है। वक्फ बोर्ड में अनियमितताओं के आरोप में खान के खिलाफ एक प्राथमिकी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दर्ज कराई थी जबकि दूसरी प्राथमिकी आय से अधिक संपत्ति मामले में दिल्ली के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दर्ज कराई थी।

ईडी ने अदालत से आप विधायक अमानतुल्लाह खान को 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया. ईडी ने खान को विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल के समक्ष पेश कर उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया. एजेंसी ने कहा कि खान का मामले के अन्य आरोपियों और से आमना-सामना कराने की आवश्यकता है. खान की ओर से पेश वकील ने मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी. मामले में बहस अभी जारी है. एजेंसी ने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी के ओखला इलाके में खान के आवास पर तलाशी लेने के बाद उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया.

ईडी ने अदालत को बताया कि तलाशी के दौरान खान से कुछ सवाल पूछे गए, लेकिन वह जवाब देने से बचते रहे और इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया. ईडी ने कहा कि खान इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी हैं. संघीय एजेंसी ने अदालत को बताया, ”अपराध की आय का इस्तेमाल संपत्ति खरीदने के लिए किया गया है और धन शोधन किया गया है. नकदी का भी इस्तेमाल किया गया है. एजेंसी को गुमराह करने की कोशिश की गई.” एजेंसी ने खान पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें 14 समन जारी किए गए और वह उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद केवल एक बार पेश हुए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button