सड़क सुरक्षा नियम से टाले जा सकते हैं सड़क हादसे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Nov 2024 07:36 PM
सड़क सुरक्षा नियम से टाले जा सकते हैं सड़क हादसे
ऑडियो सुनें

रायपुर. हर साल हज़ारों लोग सड़क हादसे का शिकार होते हैं. कभी कोई हँसता खेलता परिवार सड़क हादसे की वजह से उजड़ जाता है, तो कभी कोई माँ अपनी संतान खो देती है. सड़क हादसे कभी ख़ुद की गलती, कभी दूसरे की लापरवाही से होते हैं. सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए राज्योत्सव मेला स्थल में लगे शिल्प ग्राम में स्टे फिट विथ मी नामक संस्था ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक उम्दा प्ले किया गया. अंतर विभागीय अग्रणी संस्था है ये. जिसमें अलग अलग क्षेत्र के लोग जुड़े हैं. प्ले में सहज तरीक़े से सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट, स्पीड नियंत्रण, मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने, एकाग्रता, नशे में वाहन ना चलाने का संदेश दिया गया. शिल्प ग्राम में मज़े से स्थानीय शिल्पियों के उत्पादों की ख़रीदी करते लोग सहसा ठिठककर प्ले को देखने लग गये. प्ले का भरपूर आनंद लेते हुए लोग सोचने पर मजबूर हो गये कि वास्तव में अक्सर सड़क हादसे टाले का सकते हैं अगर हम ख़ुद सचेत , जागरूक रहें.

प्ले करने वाले लोग विविध क्षेत्र से हैं. इस पूरे प्ले को संचालित कर रहे अतिरिक्त महानिदेशक और संयुक्त आयुक्त सड़क सुरक्षा श्री संजय शर्मा. उनके साथ इंजीनियर, ब्यूटिशियन, सिविल सेवा एस्पिरेंट, गृहिणी, मार्केटिंग मैनेजर सब मिलकर लोगों को प्ले के ज़रिये जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं. इन सबका यही कहना है कि अगर हमारे प्ले से कुछ लोग भी जागरूक हो कर वाहन चलायें और सड़क के नियमों का पालन करें तो हमारे अभियान के उद्देश्य की पूर्ति हो जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu