मुंबई. मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गये आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. मुंबई इस मैच में चार विकेट से हार गया था. आईपीएल ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुंबई इंडियन्स पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है.’’ इसमें कहा गया है, ‘‘ओवर गति से जुड़ा यह टीम का पहला अपराध है इसलिए मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.’’
रोहित शर्मा पर धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Jun 2023 09:38 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 नवभारत अपडेट : छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें एक नजर में, देखते रहिए Navbharat News
- 2 काम की खबर : कल रविवार को बैंक खुलेंगे, 23 बैंकों की 97 शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा, डिजिटल लेन-देन भी दौड़ेगा
- 3 Rewind : देव आनंद फिल्म अव्वल नंबर में पाक क्रिकेटर इमरान खान को चाहते हीरो, मगर खान ने इंकार कर दिया, फिर जागी आमिर की किस्मत, आज जन्मतिथि
- 4 अभिनेता मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची बड़ी फिल्मी हस्तियां तो रजा मुराद ने जताया अफसोस, बोले : कोई स्टार नहीं आया
By Yogesh Kumar Sahu