रोनाल्डो की सऊदी अरब में एक और हैट्रिक

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 03 Apr 2024 01:12 PM
रोनाल्डो की सऊदी अरब में एक और हैट्रिक
ऑडियो सुनें

आभा: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 72 घंटे के अंतराल में अपनी दूसरी हैट्रिक लगाई जिसकी मदद से अल नासर ने सऊदी प्रो लीग में आभा को 8-0 से करारी शिकस्त दी। रोनाल्डो ने पहले हाफ में तीन गोल किए और दो गोल करने में मदद की। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत सऊदी अरब में नौ बार के चैंपियन अल नासर ने बड़ी जीत हासिल की।

पुर्तगाल के इस स्टार खिलाड़ी की लीग के वर्तमान सत्र में यह तीसरी हैट्रिक है। उन्होंने शनिवार को अल नासर की अल ताई पर 5-1 से जीत के दौरान भी हैट्रिक बनाई थी। वह अभी तक लीग में 29 गोल कर चुके हैं और इस मामले में शीर्ष पर काबिज हैं।

इस जीत के बावजूद अल नासर लीग की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वह शीर्ष पर काबिज अल हिलाल से 12 अंक पीछे है। लीग में अभी आठ दौर के मैच होने बाकी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav