‘आरआरआर’ हिंदी ‘नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म’

मुंबई. नेटफ्लिक्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का हिंदी संस्करण दुनियाभर में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म’ बन गया है. मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्म का हिंदी संस्करण 20 मई को नेटफ्लिक्स पर आया. इससे दो महीने पहले सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई थी.

नेटफ्लिक्स के अनुसार ‘आरआरआर’ (हिंदी) दुनियाभर में ‘‘4.5 करोड़ घंटे से ज्यादा समय’’ देखी गयी. फिल्म की अवधि 3 घंटे 2 मिनट की है. कंपनी ने ट्विटर पर घोषणा की, ‘‘आरआरआर इस समय दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म है.’’ ‘आरआरआर’ 2022 की सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक भी है जिसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button