‘आरआरआर’ के लेखक प्रसाद ‘आनंदमठ’ उपन्यास पर आधारित फिल्म की लिखेंगे पटकथा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Apr 2022 08:02 PM
‘आरआरआर’ के लेखक प्रसाद ‘आनंदमठ’ उपन्यास पर आधारित फिल्म की लिखेंगे पटकथा

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ जैसी सफल फिल्मों की पटकथा लिखने वाले लेखक के. वी. विजयेंद्र प्रसाद बंगाली उपन्यासकार बंकिम चंद्र चटर्जी के प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ पर आधारित एक फिल्म की पटकथा लिखने की तैयारी कर रहे हैं.
लेखक से फिल्म निर्माता बने राम कमल मुखर्जी और ‘जÞी स्टूडियो’ के पूर्व प्रमुख सुजॉय कुट्टी ने शुक्रवार को उपन्यासकार बंकिम चंद्र चटर्जी की 128 वीं पुण्यतिथि पर इस संबंध में घोषणा की. फिल्म का निर्माण ‘एसएस1 एंटरटेनमेंट’ के शैलेंद्र कुमार और ‘पी के एंटरटेनमेंट’ के सूरज शर्मा करेंगे तथा इसे ंिहदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में बनाया जाएगा.

प्रसाद ने एक बयान में कहा, ‘‘जब सुजॉय ने इस संबंध में मुझसे सम्पर्क किया, तो मैं आश्चर्यचकित रह गया. मैंने कई साल पहले यह उपन्यास पढ़ा था और सच कहूं तो मुझे नहीं लगता था कि आज की पीढीÞ इस विषय से खुद को जोड़ पाएगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन फिर, मैं राम कमल से मिला और उन्होंने ‘आनंदमठ’ को लेकर अपने विचार मुझसे साझा किए. उपन्यास को लेकर उनकी एकदम अलग राय है, जो वाणिज्यिक रूप से लाभकारी होने के साथ साथ मानवीय भावनाओं से भी जुड़ी है. कुछ मुलाकातों के बाद, अब मैं इस विषय पर एकदम नए नजरिए के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं.

‘आनंदमठ’ के जादू को एक बार फिर कायम करना, मेरे लिए एक बड़ी चुनौती होगी.’’ फिल्म निर्माताओं के अनुसार, यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी, जिसकी शूंिटग हैदराबाद, पश्चिम बंगाल और लंदन में होगी. फिल्म की शूंिटग इस साल के अंत में शुरू होने की संभावना है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu