नोएडा के सेक्टर 30 के दिल्ली पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक होने की अफवाह, पुलिस जांच में जुटी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 11 Aug 2023 12:21 PM
नोएडा के सेक्टर 30 के दिल्ली पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक होने की अफवाह, पुलिस जांच में जुटी…
ऑडियो सुनें

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की वेबसाइट हैक होने की अफवाह सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। नोएडा पुलिस ने कहा है कि वह मामले में जांच कर रही है, हालांकि अब तक किसी ने भी स्कूल की वेबसाइट हैक होने के संबंध में मामला दर्ज नहीं कराया है।

सोशल मीडिया पर इस तरह की सूचना प्रसारित हो रही है कि डीपीएस स्कूल की वेबसाइट को बांग्लादेशी साइबर हैकर ने हैक कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस तरह की सूचना प्रसारित होने के बाद पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य से बात की, तो उन्होंने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। प्रधानाचार्य का कहना है कि तकनीकी टीम से बात करके आगे की जानकारी पुलिस को दी जाएगी।

अगर वास्तव में वेबसाइट हैक हुई तो स्कूल में पढ़ने वाले हजारों बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की जानकारी लीक होने का खतरा है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेश में हैकरों ने खुद को बांग्लादेशी बताते हुए लिखा है, ‘‘हमारे साइबर स्पेस में गड़बड़ी करने की कभी कोशिश मत करना।

हम थे और हम हैं। हम स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम उत्पीड़न का विरोध करते हैं। जब स्वतंत्रता खतरे में हो तो हमसे अपेक्षा करें।’’ इससे पूर्व राजकीय डिग्री कॉलेज की वेबसाइट हैक हो चुकी है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि अगर स्कूल की तरफ से कोई सूचना दी जाती है तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav