रूस ने अमेरिकी पत्रकार की हिरासत को बरकरार रखा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Apr 2023 07:34 PM
रूस ने अमेरिकी पत्रकार की हिरासत को बरकरार रखा
ऑडियो सुनें

मॉस्को. जासूसी के आरोप में पकडेÞ गए अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच की हिरासत को मंगलवार को मॉस्को की एक अदालत ने बरकरार रखा. इवान और अमेरिका ने रूस द्वारा लगाए गए जासूसी के आरोपों का खंडन किया है. पत्रकारों और समर्थकों ने ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के पत्रकार इवान को कई हफ्तों के बाद अदालत में देखा. वह पहले अमेरिकी पत्रकार हैं जिन्हें रूस ने शीतयुद्ध के बाद जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया है.

इवान के खिलाफ कार्रवाई को यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को लेकर उठने वाली आवाज को दबाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने 31 वर्षीय इवान को 29 मार्च को इकैटरिनबर्ग से गिरफ्तार किया था और उन पर रूसी सैन्य कारखाने के गोपनीय दस्तावेज हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है. इवान, उनके नियोक्ता और अमेरिका सरकार ने जासूसी के आरोपों का खंडन किया है और रिहाई की मांग की है. रूसी वकील ने कहा कि अगर इवान को दोषी करार दिया जाता है तो उन्हें 20 साल तक की सजा हो सकती है.

पुतिन ने यूक्रेन में कब्जाए गए क्षेत्रों में रूसी सैनिकों से मुलाकात की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के मुख्यालय का मंगलवार तड़के दौरा किया. यह मार्च से रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों का उनका दूसरा दौरा है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुतिन ने यह दौरा ऐसे समय किया है जब युद्ध 14वें महीने को पूरा करने जा रहा है और माना जा रहा है कि यूक्रेन पश्चिमी देशों से मिली मदद के सहारे रूस पर जवाबी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है.

क्रेमलिन की ओर से जारी और रूस के सरकारी टेलीविजÞन पर प्रसारित एक वीडियो में पुतिन दक्षिण खेरसॉन क्षेत्र में रूसी बलों के कमान केंद्र का दौरा करते दिखे. इसमें पुतिन जंग के हालात के बारे में शीर्ष सैन्य अधिकारियों से जानकारी लेने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचते दिखते हैं. इसके बाद वह पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र में स्थिति की कमांडर से जानकारी लेने के लिए हेलीकॉप्टर से वहां ‘रशियन नेशनल गार्ड’ के मुख्यालय रवाना हुए.

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन ने यह दौरा गत सोमवार को किया और गत दो महीने में यूक्रेन के कब्जे से लिए गए क्षेत्र का पुतिन द्वारा किया गया दूसरा दौरा है. सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो फुटेज में पुतिन गहरे रंग के सूट पहने नजर आ रहे हैं और उन्हें दोनों स्थानों पर अपनी सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करते देखा जा सकता है. हालांकि, यह नहीं बताया गया कि सैन्य मुख्यालय कहां है जिससे युद्ध मोर्चे से उनकी दूरी का आकलन करना असंभव है.

क्रेमलिन की ओर से इन क्षेत्रों की यात्रा से संबंधित जारी वीडियो को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना भी लगभग नामुमकिन है. गौरतलब है कि यूक्रेन के खेरसॉन और लुहांस्क के साथ-साथ दोनेत्स्क व जैपसोरिजÞयिा प्रांत को स्थानीय स्तर पर जनमंत संग्रह कराने के बाद रूस ने पिछले सितंबर में अपने साथ मिला लिया था. हालांकि, पश्चिमी देशों ने इस कदम को खारिज करते हुए शर्मनाक करार दिया था. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलिक ने पुतिन के दौरे की ंिनदा करते हुए आरोप लगाया कि रूसी नेता ‘पतन’ के नेता हैं और युद्ध में ‘सामूहिक हत्याओं’ के सूत्रधार हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu