इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में कोलकाता टीम के मालिक के रूप में शामिल हुए सैफ-करीना

मुंबई. अभिनेत्री करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान कोलकाता की टीम के मालिक के रूप में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में शामिल हो गए हैं. आईएसपीएल भारत का पहला टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट है जो स्टेडियम के अंदर खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट मुंबई में दो मार्च से नौ मार्च तक आयोजित होने वाला है. करीना ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि क्रिकेट उनके परिवार में लंबे समय से चली आ रही एक परंपरा है. दिग्गज क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी करीना के ससुर थे.

करीना ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, ” क्रिकेट, एक परंपरा है जिसे हम संजोते हैं, एक प्यार जिसे हम साझा करते हैं… यह हमारे परिवार में है. इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में कोलकाता की टीम के हमारे स्वामित्व की घोषणा करते हुए बहुत रोमांचित हूं! यह युवा महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के लिए एक शानदार अवसर है और हम इस अनुभव का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं. ” आईएसपीएल के शुरुआती संस्करण में 19 मैच होंगे, जिसमें छह टीमें – हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर शामिल होंगी.

Related Articles

Back to top button