फ्लाई दुबई के विमान को दुर्घटनाग्रस्त रोकने वाले भारतीय पायलट मच्छार के अदम्य साहस को सलाम : खरगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 01 Oct 2026 01:58 PM
फ्लाई दुबई के विमान को दुर्घटनाग्रस्त रोकने वाले भारतीय पायलट मच्छार के अदम्य साहस को सलाम : खरगे

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने फ्लाई दुबई के विमान को कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त कराने के अपने सहयोगी पायलट के प्रयास को बहादुरी से रोकने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बृहस्पतिवार को सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”मैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार, चालक दल के सदस्यों और हमले के दौरान अदम्य साहस तथा सूझबूझ दिखाने वाले सभी लोगों को सलाम करता हूं, जिन्होंने बहुमूल्य ंिजदगियां बचाने में मदद की।”

उन्होंने कहा, ”कैप्टन मच्छार के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” संयुक्त अरब अमीरात की विमानन कंपनी ‘फ्लाई दुबई’ का विमान एफजेड1073 बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहा था। विमान ने आपातकालीन संकेत भेजे और 34,000 फुट की ऊंचाई से 17,000 फुट से अधिक नीचे आने के बाद इसे सऊदी अरब के तबुक शहर स्थित ंिप्रस सुल्तान बिन अब्देल अजीज हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में पायलट को खून से लथपथ, आॅक्सीजन मास्क पहने और विमान के गैली क्षेत्र में पीठ के बल लेटे हुए देखा जा सकता है।

By Nandkishoryadav