भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 Sep 2025 08:12 PM
भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/गुवाहाटी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पहले अध्यक्ष और पांच बार दिल्ली के सांसद रहे वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह निधन हो गया. वह 93 वर्ष के थे. मल्होत्रा का पिछले कुछ दिन से अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) में उपचार चल रहा था.

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख चेहरों में से एक मल्होत्रा ने विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया और 2008 के चुनाव के दौरान उन्हें पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी पेश किया गया, जब शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा था. मल्होत्रा का पार्थिव शरीर एक अक्टूबर को अपराह्न 12 बजे से दो बजे तक पंडित पंत मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने मल्होत्रा ??के निधन पर शोक व्यक्त किया. दिल्ली सरकार ने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मल्होत्रा ??के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति ने भाजपा नेता के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

राष्ट्रपति के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से जारी पोस्ट में कहा गया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज नेता विजय कुमार मल्होत्रा ??को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने मल्होत्रा ??के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की.
उपराष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ”वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्हें जनता से जुड़ी चिंताओं की गहरी समझ थी. उनकी इन्हीं खूबियों के कारण उन्हें व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता था. खेल प्रशासन सहित सार्वजनिक जीवन में श्री मल्होत्रा जी के अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. ॐ शांति.” मोदी ने मल्होत्रा के आधिकारिक आवास पर जाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने सार्वजनिक जीवन में मल्होत्रा ??के योगदान की सराहना की और दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्हें याद किया.
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ”जीवनपर्यंत जनसेवा में सर्मिपत रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है. वह जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी. दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई.” मोदी ने पोस्ट में कहा, ”संसद में अपनी सक्रियता और योगदान के लिए भी वह सदैव याद किए जाएंगे. शोक की इस घड़ी में उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ॐ शांति!” भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि दी.

गुप्ता ने मल्होत्रा को ”पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिभावक” बताया और कहा कि उनका निधन ”एक अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति” है. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हम सभी कार्यकताओं के अभिभावक और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है. जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा की स्थापना तक उनका जीवन राष्ट्रनिष्ठा, संगठन कौशल और अनुशासन का जीता-जागता उदाहरण रहा.” उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन की नींव को मजबूत किया और असंख्य कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाया. उनका जाना भाजपा परिवार और सामाजिक जीवन, दोनों के लिए ही एक गहरी शून्यता छोड़ गया है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारजनों तथा कार्यकर्ताओं को यह असहनीय दु?ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.”

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा, ”बेहद दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का आज सुबह निधन हो गया. उनका जीवन सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की मिसाल था. जनसंघ के दिनों से ही उन्होंने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए अथक प्रयास किए.” भाजपा नेता ने कहा, ”उनका जीवन हमेशा से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है और आगे भी रहेगा.” आम आदमी पार्टी(आप) प्रमुख एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन ‘बेहद दुखद’ है.

उन्होंने ‘एक्स’पर एक पोस्ट में कहा, ”दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री वी. के. मल्होत्रा जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने श्री चरणों में स्थान दें. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं.” मल्होत्रा ??के निधन से एक दिन पहले ही दिल्ली भाजपा को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर एक स्थायी कार्यालय मिला था, जिसका उद्घाटन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था.

दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे मल्होत्रा ??ने 1999 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार मनमोहन सिंह को हराया था. सिंह 2004 में प्रधानमंत्री बने. दिल्ली सरकार ने उनके निधन के बाद अपने कई निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने ‘एक्स’ पर कहा, ”वरिष्ठ भाजपा नेता और हमारे मार्गदर्शक श्री विजय कुमार मल्होत्रा ??जी के निधन के कारण केशोपुर एसटीपी (जलमल शोधन संयंत्र) पर प्रस्तावित डीजेबी (दिल्ली जल बोर्ड) का समारोह स्थगित कर दिया गया है, जिसमें आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी शामिल होने वाले थे. कार्यक्रम की नयी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी. हम सब मिलकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.”

दिल्ली सरकार ने वीके मल्होत्रा के निधन पर बुधवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ??के निधन पर बुधवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. गुप्ता ने मल्होत्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे ”बहुत बड़ी एवं अपूरणीय क्षति” करार दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ हो. वह मल्होत्रा ??को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर गईं. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हम सभी कार्यकताओं के अभिभावक और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है. जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा की स्थापना तक उनका जीवन राष्ट्रनिष्ठा, संगठन कौशल और अनुशासन का जीता-जागता उदाहरण रहा.”

मल्होत्रा तीरंदाजी जगत के लिए ‘पिता-तुल्य’ थे, जिन्होंने ओलंपिक में सफलता का सपना देखा था

भारत की इकलौती विश्व कप फाइनल की पदक विजेता डोला बनर्जी ने भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के पूर्व प्रमुख विजय मल्होत्रा को ‘पिता तुल्य’ करार देते हुए याद किया कि जब पुरुष और महिला दोनों तीरंदाजी टीम ने पहली बार 2004 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था तो वह खिलाड़ियों के स्वागत के लिए देर रात तक एयरपोर्ट के लाउंज में मौजूद थे.

विश्व कप फाइनल 2007 की इस स्वर्ण पदक विजेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”वो मुझे नाम लेकर बुलाते थे. उन्होंने हम से मिलते ही कहा, ‘डोला, तुम लोगों ने हमें बहुत र्गिवत किया है. आखिरकार हम अपनी पूरी टीम को ओलंपिक में देखेंगे.’ उनका हमेशा सपना था कि भारत को तीरंदाजी में ओलंपिक पदक मिले. वह रात उस सपने की पहली सीढ.ी थी.” उन्होंने कहा, ”मल्होत्रा सर हमें सीधे अपने घर ले गए जश्न मनाने. वह रात कभी नहीं भूल सकती. यकीन करना मुश्किल है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu