सेंसेक्स मार्केट क्रैश, मिनटों में निवेशकों के ₹6.64 लाख करोड़ स्वाहा…

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 28 Feb 2025 07:00 PM
सेंसेक्स मार्केट क्रैश, मिनटों में निवेशकों के ₹6.64 लाख करोड़ स्वाहा…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: फ़रवरी ने दुनिया भर के निवेशकों को खून के आंसू रुला दिए और आखिरी दिन भी राहत नहीं मिली। घरेलू मार्केट की बात करें तो आज मार्केट खुलते ही निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए।

किसी भी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स हरा नहीं है। सबसे अधिक दबाव ऑटो, आईटी ने बनाया है जिनके निफ्टी इंडेक्स 2-2 फीसदी से अधिक नीचे आ गए हैं। सेंसेक्स पर सिर्फ दो स्टॉक्स में और वह भी मामूली तेजी है। ओवरऑल बात करें तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6.64 लाख करोड़ रुपये घट गया यानी निवेशकों की दौलत 6.64 लाख करोड़ रुपये घट गई है।

फिलहाल बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 843.27 प्वाइंट्स यानी 1.13% फीसदी की गिरावट के साथ 73769.16 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 255.75 प्वाइंट्स यानी 1.13% फीसदी की फिसलन के साथ 22289.30 पर है। मार्केट पर यह दबाव इसलिए आया क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह तय कर दिया कि टैरिफ अपने समय यानी 4 मार्च और 2 अप्रैल से ही लागू होंगे।

निवेशकों की दौलत में 6.64 लाख करोड़ रुपये की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 27 फरवरी 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 3,93,10,210.53 करोड़ रुपये था। आज यानी 28 फरवरी 2025 को मार्केट खुलने पर गिरकर यह 3,86,46,106.34 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 6,64,104.19 करोड़ रुपये घट गई है।

सेंसेक्स पर सिर्फ एक स्टॉक ग्रीन

आज सेंसेक्स का सिर्फ एक स्टॉक रिलायंस ही ग्रीन है और इसमें भी तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, एमएंडएम और टेक महिंद्रा में सबसे अधिक गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital