पाकिस्तान में ट्रेन में आग लगी, सात लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 27 Apr 2023 04:00 PM
पाकिस्तान में ट्रेन में आग लगी, सात लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

कराची: पाकिस्तान के ंिसध प्रांत में एक एक्सप्रेस यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग जाने से तीन बच्चों एवं एक महिला समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती रात कराची से लाहौर जा रही कराची-एक्सप्रेस के बिजनेस क्लास डिब्बे में आग लगी।

रेलवे के प्रवक्ता मकसूद कुंडी ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डिब्बे में आग कैसे लगी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद उस डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया। कुंडी ने कहा, ‘‘ इस घटना में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला की भी जान चली गयी। रेल मंत्रालय ने इसकी उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन को नजदीकी स्टेशन पर रोक दिया गया और अग्निशमन शमन विभाग को आपात कार्रवाई के लिए सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि देर रात एक बजकर करीब 50 मिनट पर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav