शाहरूख खान ने ‘द आर्चीज.’ की टीम को शुभकामनाएं दीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Jun 2023 08:02 PM
शाहरूख खान ने ‘द आर्चीज.’ की टीम को शुभकामनाएं दीं
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘द आर्चीज.’ की टीम को सोमवार को शुभकामनाएं दी. इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं. ज.ोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म से दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अभिनेता अमिताभ बच्चन के नवासे अगस्त्य नंदा भी अपने अभिनय सफर की शुरुआत कर रहे हैं.

शाहरूख ने कहा कि उन्हें हास्य कहानियां पसंद हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘बिग मूस’ का किरदार फिल्म में होगा जो एक महान एथलीट थे लेकिन कल्पित रिवरडेल हाई स्कूल के गरीब छात्र थे. उन्होंने ट्विटर पर कहा, ” मुझे याद है कि जब मैं जवान था (लाखों साल पहले तो) अपनी आर्चीज. डाइजेस्ट को किराए पर लेने के लिए पहले से ही बुकिंग करा लेता था. मुझे उम्मीद है कि फिल्म में बिग मूस भी है! पूरी कास्ट को शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार.” फिल्म में अभिनेता मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और वेदांग रैना समेत अन्य कलाकार भी हैं. फिल्म की निर्माता जोया अख्तर और रीमा कागती हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu