शाहरुख, सलमान, थलापति विजय, अमिताभ सबसे ज्यादा कर देने वाली दिग्गज हस्तियों की सूची में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Sep 2024 07:37 PM
शाहरुख, सलमान, थलापति विजय, अमिताभ सबसे ज्यादा कर देने वाली दिग्गज हस्तियों की सूची में
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान वित्त वर्ष 2023-24 में 92 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भुगतान कर दिग्गज हस्तियों (सेलिब्रिटी) की करदाताओं की सूची में शीर्ष पर हैं. तमिल अभिनेता ‘थलापति’ विजय इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. फॉच्र्यून इंडिया की ‘द स्टार कास्ट’ सूची मशहूर हस्तियों द्वारा अग्रिम कर भुगतान पर आधारित है. इसमें अभिनेता सलमान खान तीसरे स्थान पर और अमिताभ बच्चन चौथे स्थान पर हैं. विराट कोहली ने वित्त वर्ष 2023-24 में 66 करोड़ रुपये का अग्रिम कर चुकाया, जिससे वह देश में सबसे अधिक कर अदा करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं.

फॉच्र्यून इंडिया ने कहा, ” वित्त वर्ष 2023-24 में ‘सेलिब्रिटी’ करदाताओं की सूची में शाहरुख खान शीर्ष पर हैं, जबकि तमिल सुपरस्टार ‘थलापति’ विजय सलमान खान, अमिताभ बच्चन और विराट कोहली को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर (अग्रिम कर भुगतान, वित्त वर्ष 2024) आ गए हैं.” फॉच्र्यून इंडिया के अनुसार, ‘थलापति’ विजय ने 80 करोड़ रुपये का अग्रिम कर अदा किया. सलमान खान ने 75 करोड़ रुपये और अमिताभ बच्चन ने 71 करोड़ रुपये का अग्रिम कर चुकाया.

फिल्म और मनोरंजन उद्योग की अन्य हस्तियों में से अजय देवगन ने 42 करोड़ रुपये, रणबीर कपूर ने 36 करोड़ रुपये, ऋतिक रोशन ने 28 करोड़ रुपये, कपिल शर्मा ने 26 करोड़ रुपये, करीना कपूर ने 20 करोड़ रुपये और शाहिद कपूर ने 14 करोड़ रुपये का अग्रिम कर चुका इस सूची में जगह बनाई. अभिनेता मोहन लाल तथा अल्लू अर्जुन दोनों ने 14-14 करोड़ रुपये और कियारा आडवाणी ने 12 करोड़ रुपये का अग्रिम कर चुकाया. कैटरीना कैफ और पंकज त्रिपाठी दोनों ने 11-11 करोड़ रुपये, जबकि आमिर खान ने वित्त वर्ष 2023-24 में 10 करोड़ रुपये अग्रिम कर जमा किया.

फॉच्र्यून इंडिया की सूची के अनुसार, क्रिकेट जगत से एम. एस. धोनी ने 38 करोड़ रुपये का अग्रिम कर चुकाया, जबकि सचिन तेंदुलकर तथा सौरव गांगुली ने क्रमश? 28 करोड़ रुपये और 23 करोड़ रुपये का भुगतान किया. हार्दिक पांड्या ने 13 करोड़ रुपये और ऋषभ पंत ने 10 करोड़ रुपये कर के तौर पर चुकाए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu