कांग्रेस नेता का वीडियो साझा कर रमेश ने कहा : नेहरू पर अमित शाह के ‘‘झूठ’’ का पर्दाफाश हुआ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Dec 2025 08:39 PM
कांग्रेस नेता का वीडियो साझा कर रमेश ने कहा : नेहरू पर अमित शाह के ‘‘झूठ’’ का पर्दाफाश हुआ
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी के एक नेता का वीडियो साझा कर दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह के इस ‘‘झूठ’’ का पर्दाफाश हो गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में हारने के बावजूद पंडित जवारहलाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री बन गए थे.

रमेश ने कांग्रेस नेता पीयूष बबेले का जो वीडियो साझा किया कि उसमें कहा गया है कि 1946 में कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए पार्टी की कार्य समिति में कोई मतदान नहीं हुआ था, क्योंकि उस वक्त भारत बंटवारे की परिस्थिति और दंगों की चुनौती से जूझ रहा था तथा महात्मा गांधी ने नेहरू का चयन किया था और इसमें सरदार पटेल की भी सहमति थी.

कांग्रेस महासचिव ने यह वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे साथी पीयूष बबेले ने कल लोकसभा में गृह मंत्री के कई झूठों में से एक झूठ का पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया.’’ अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा था कि स्वतंत्रता के समय प्रधानमंत्री का चयन प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के वोट से हो रहा था तथा सरदार वल्लभभाई पटेल को 28 वोट मिले, जबकि जवाहरलाल नेहरू को केवल दो वोट मिले. इसके बावजूद नेहरू प्रधानमंत्री बन गए. उनका कहना था कि यह ‘‘वोट चोरी’’ का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu