आईफा नामांकन में शीर्ष पर रही फिल्म ‘शेरशाह’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 07:35 PM
आईफा नामांकन में शीर्ष पर रही फिल्म ‘शेरशाह’
ऑडियो सुनें

मुंबई. सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ”शेरशाह” आगामी भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईफा) के नामांकन में शीर्ष पर रही है. फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, कथा और सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की श्रेणी में नामांकित किया गया है. आईफा अवार्ड्स ने 20 और 21 मई को यास द्वीप, अबू धाबी में आयोजित होने वाले अपने 22वें संस्करण की लोकप्रिय श्रेणियों के नामांकन का शुक्रवार को खुलासा किया.

साल 1999 में करगिल युद्ध के दौरान देश के लिये शहीद होने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित ”शेरशाह” को 12 श्रेणियों में नामांकित किया गया है. इनमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, कथा, संवाद, संगीत निर्देशन, पार्श्व गायकी आदि श्रेणियां शामिल हैं. फिल्म पिछले साल 12 अगस्त को रिलीज हुई थी. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की ”83” और अनुराग बासु की मल्टीस्टारर ”लूडो” ने क्रमश: नौ और छह नामांकन प्राप्त किए हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu