उद्धव के प्रति समर्थन जताने को पार्टी मुख्यालय पर जुटे शिवसैनिक, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 21 Jun 2022 10:17 PM
उद्धव के प्रति समर्थन जताने को पार्टी मुख्यालय पर जुटे शिवसैनिक, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और कई विधायकों के साथ संपर्क नहीं हो पाने के घटनाक्रम के बीच मुंबई पुलिस ने मंगलवार को दादर इलाके में स्थित पार्टी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है. मंगलवार सुबह शिंदे के बगावती तेवर अपनाने की खबर सामने आने के बाद पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के प्रति समर्थन जताने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता शिवसेना भवन के बाहर एकत्रित होने लगे.

पार्टी मुख्यालय पहुंची एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘ शिवसेना को धोखा देने वालों के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा. हमारे नेता उद्धव ठाकरे इन सभी समस्याओं से पार पा लेंगे और विजयी होंगे.’’ अन्य पार्टी कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘जब बाला साहेब ठाकरे (शिवसेना संस्थापक) जीवित थे, वह कहा करते थे कि जिस तरह से तुम लोगों ने मेरा साथ दिया है, उसी तरह उद्धव का समर्थन करो. हम वही कर रहे हैं. हम सभी यहां उद्धव ठाकरे के प्रति समर्थन जताने के लिए एकत्र हुए हैं.’’

अधिकारियों ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के एकत्र होने पर किसी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिये बड़ी संख्या में पुलिसर्किमयों की तैनाती की गई है. इस बीच, उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक शहर में शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उद्धव ठाकरे के प्रति समर्थन जताने के लिए शालीमार चौक इलाके में पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी की.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu