शिवमणि ने भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 15 Oct 2024 01:53 PM
शिवमणि ने भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: नौ-संचालन और दिशा-निर्देशन के विशेषज्ञ परमेश शिवमणि ने भारतीय तटरक्षक बल के 26वें महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है।शिवमणि 35 वर्षों से अधिक के अपने शानदार करियर के दौरान तटवर्ती और समुद्री क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उनकी समुद्री कमान में, उन्नत समुद्री गश्ती जहाज ‘समर’ और ‘विश्वस्त’ सहित भारतीय तट रक्षक बल के सभी प्रमुख जहाज शामिल हैं। शिवमणि तट रक्षक क्षेत्र (पूर्व), तट रक्षक क्षेत्र (पश्चिम), तट रक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्र तट) के शीर्ष पदों पर रहे हैं।

शिवमणि को सितंबर 2022 में अपर महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया और फिर उनकी नियुक्ति तट रक्षक मुख्यालय, नयी दिल्ली में की गई थी। उन्हें अगस्त 2024 में तट रक्षक महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। इस अवधि के दौरान, कई महत्वपूर्ण अभियान और अभ्यास संपन्न किए गए, जिनमें करोड़ों रुपये की नशीली दवाओं/मादक पदार्थों और सोने की जब्ती, गंभीर चक्रवाती तूफानों के दौरान नाविकों का बचाव, विदेशी तट रक्षकों के साथ संयुक्त अभ्यास, अवैध शिकार विरोधी अभियान, चक्रवातों/प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मानवीय सहायता और तटीय सुरक्षा अभ्यास शामिल हैं।

उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए 2014 में तटरक्षक पदक और 2019 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2012 में डीजी कोस्ट गार्ड प्रशस्ति पत्र और 2009 में फ्लैग आॅफिसर कमांंिडग-इन-चीफ (पूर्व) प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav