अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी, हमलावर समेत चार लोगों की मौत, पांच घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 24 Aug 2023 02:06 PM
अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी, हमलावर समेत चार लोगों की मौत, पांच घायल…

अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी, हमलावर समेत चार लोगों की मौत, पांच घायल...

ऑडियो सुनें

ट्रैबुको कैन्यन: अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक बाइकर बार में बुधवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। आॅरेंज काउंटी के शेरिफ कार्यालय के विभाग ने यह जानकारी दी। इस गोलीबारी में हमलावर भी अधिकारियों के हाथों मारा गया।

गोलीबारी आॅरेंज काउंटी के ग्रामीण ट्रैबुको कैन्यन में ‘कुक्स कॉर्नर’ में शाम सात बजे हुई जो लंबे समय से मोटरसाइकिल चालकों का प्रसिद्ध बार रहा है, जहां लोग मोटरसाइकिल से लंबी दूरी तय करने के बाद संगीत, नृत्य और शराब का आनंद लेने के लिए जमा होते हैं।

आॅरेंज काउंटी के शेरिफ सार्जेंट फ्रैंक गोंजालेज ने कहा कि गोलीबारी की पहली रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद अधिकारी वहां पहुंच गए, जिनका हमलावर के साथ आमना सामना हुआ। वेंटुरा पुलिस विभाग के कमांडर माइक ब्राउन ने ‘वेंटुरा काउंटी स्टार’ अखबार को बताया कि आॅरेंज काउंटी के अधिकारियों ने उनसे कहा कि हमलावर उनके विभाग का एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी था। ब्राउन ने कहा कि हमलावर 1986 से 2014 तक उनके विभाग में कार्यरत था।

आॅरेंज काउंटी के अधिकारियों ने हालांकि सार्वजनिक रूप से गोलीबारी या हमलावर के नाम या उसके बारे में विस्तृत जानकारी की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन की योजना बनाई है। हमलावर समेत चार लोगों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

शेरिफ के विभाग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से छह गोली लगने से घायल हुए थे। प्रोविडेंस मिशन हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम गोलीबारी की घटना पर नजर रखे हुए हैं। उनके कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘अधिक से अधिक जानकारी जुटाने के लिए गवर्नर स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav