भारतीय-ब्रिटिश फिल्म ‘चेन्नई स्टोरी’ में अभिनय करेंगी श्रुति हासन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Jan 2024 07:35 PM
भारतीय-ब्रिटिश फिल्म ‘चेन्नई स्टोरी’ में अभिनय करेंगी श्रुति हासन
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री श्रुति हासन भारतीय-ब्रिटिश फिल्म ‘चेन्नई स्टोरी’ में काम करेंगी. इस फिल्म का निर्देशन बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित फिल्मकार फिलिप जॉन करेंगे. यह फिल्म गुरु फिल्म्स (भारत), रिपल वर्ल्ड पिक्चर्स (ब्रिटेन) और आई आई प्रोडक्शन्स (वेल्स) द्वारा संयुक्त रूप से बनाई जा रही है और लेखक टिमरी एन मुरारी की लोकप्रिय किताब ‘द अरेंजमेंट्स ऑफ लव’ पर आधारित है.

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह तमिल और वेल्श भाषा के साथ मिश्रित एक अंग्रेजी फिल्म है, जो प्रेम, आत्म-अभिव्यक्ति और स्वीकृति के विषयों की खोज करती है. विज्ञप्ति के मुताबिक, वेल्स और भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है और श्रुति हासन इसमें एक साहसी निजी जासूस अनु की भूमिका निभाएंगी.

अभिनेत्री ने कहा, ”चेन्नई निवासी होने की वजह से चेन्नई की विविधता और विशिष्टता को दर्शाने वाली एक कहानी मेरे लिए बहुत खास है. फिलिप के साथ काम करना कुछ ऐसा है जिसे अनुभव करने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं. अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से वैश्विक और हृदय को छू लेने वाली कहानियों को बताना ही सिनेमा बनाना है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu