सिद्धू को पटियाला जेल की बैरक संख्या 10 में रखा गया, पहली रात खाना नहीं खाया

पटियाला (पंजाब). कांग्रेस नेता नवजोत ंिसह सिद्धू को पटियाला केंद्रीय कारागार की बैरक संख्या 10 में रखा गया है. सिद्धू को ‘रोड रेज’ मामले में एक साल की सजा सुनाई गई है. उन्होंने जेल में पहली रात खाना नहीं खाया. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि सिद्धू को बैरक में चार अन्य कैदियों के साथ रखा गया है. उन्होंने बताया कि सिद्धू ने जेल में पहली रात खाना नहीं खाया क्योंकि वह पहले ही खाना खाकर आए थे. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू कारागार में कैदी संख्या 1,37,683 हैं. क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए 58 वर्षीय सिद्धू ने शुक्रवार को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था, जहां से उन्हें पटियाला जेल भेज दिया गया था. उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 1988 के ‘रोड रेज’ के एक मामले में सिद्धू को एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button