सिंधू आर्कटिक ओपन के क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और जॉर्ज बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 Oct 2023 10:16 PM
सिंधू आर्कटिक ओपन के क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और जॉर्ज बाहर

ऑडियो सुनें

वांता. ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू ने सीधे गेम में जीत दर्ज करके गुरुवार को यहां आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन किदांबी श्रीकांत को पुरुष एकल में हार का सामना करना पड़ा. आठवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने चीनी ताइपे की वेन ची सू को केवल 38 मिनट में 21-11, 21-10 से पराजित किया. उनका अगला मुकाबला वियतनाम की थुय लिन्ह गुयेन से होगा.

पुरुष एकल में हालांकि श्रीकांत और किरण जॉर्ज का सफर थम गया. श्रीकांत को जापान के सातवीं वरीयता प्राप्त कांता त्सुनेयामा से 15-21, 12-21 से जबकि जॉर्ज को चीन के चौथी वरीयता प्राप्त लू गुआंग ज.ू से 10-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा.
महिला युगल में तनीषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा की एकमात्र भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ. पाई. भारतीय जोड़ी फ्रांस की मार्गोट लाम्बर्ट और ऐनी ट्रान से 19-21, 19-21 से हार गईं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu