सिंधू इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में हारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Jun 2024 10:21 PM
सिंधू इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में हारी
ऑडियो सुनें

जकार्ता. भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू बुधवार इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में चीनी ताइपे की सू वेन-ची से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी. तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी हालांकि कनाडा की जैकी डेंट और क्रिस्टल लेइ को 21 . 15, 21 . 15 से हराकर महिला युगल के अगले दौर में पहुंच गई . दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू को बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट की महिला एकल स्पर्धा में 15-21, 21-15, 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी. यह वेन-ची के खिलाफ उनकी पहली हार है.

ताइवान की खिलाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता को हराने में एक घंटे 10 मिनट का समय लगा. महिला युगल के अंतिम 32 दौर में रुतपर्णा पांडा और स्वेतपर्णा पांडा की भारतीय जोड़ी कोरिया की छठी वरीयता प्राप्त किम सो येओंग और कोंग ही योंग की जोड़ी से 12-21, 9-21 से हार गई. आर्किष कश्यप महिला एकल के पहले दौर में थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन से 18 . 21, 6 . 21 से हार गई .

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu