सिंधू, श्रीकांत दूसरे दौर में, प्रणय ने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी को हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 May 2023 07:50 PM
सिंधू, श्रीकांत दूसरे दौर में, प्रणय ने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी को हराया
ऑडियो सुनें

कुआलालंपुर. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन को एक कड़े मुकाबले में हराया जबकि एच एस प्रणय ने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी चीनी ताइपै के तियेन चेन चोउ को हराकर बुधवार को मलेशिया मास्टर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया .

छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने एक घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में 21 . 17, 17 . 21, 21 . 18 से जीत दर्ज की . इससे पहले भी वह डेनमार्क की इस खिलाड़ी को चार बार हरा चुकी है . विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सिंधू का सामना अब जापान की अया ओहोरी से होगा . दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने पहला गेम गंवाने के बाद चोउ को 16 . 21, 21 . 14, 21 . 13 से मात दी . अब उनका सामना चीन के शि फेंग ली से होगा .

भारत के ही किदाम्बी श्रीकांत ने टोमा जूनियर पोपोव को 21 . 12, 21 . 16 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई . अब उनका सामना थाईलैंडके कुंलावुत विदितसर्न से होगा . क्वालीफायर अष्मिता चालिहा , मालविका बंसोड़ और आर्किष कश्यप महिला एकल वर्ग में सीधे गेम में हारकर बाहर हो गई . अष्मिता को चीन की चौथी वरीयता प्राप्त युए हान ने 21 . 17, 21 . 7 से हराया . वहीं आर्किष को जापान की अकाने यामागुची ने 21 . 17, 21 . 12 से मात दी . मालविका को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की झि यि वांग ने 21 . 11, 21 . 13 से हराया .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu