मणिपुर के कांगपोकपी में छह एकड़ अफीम की खेती नष्ट की गई

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 12 Feb 2025 01:37 PM
मणिपुर के कांगपोकपी में छह एकड़ अफीम की खेती नष्ट की गई
ऑडियो सुनें

इंफाल: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने छह एकड़ में लगायी गयी अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान मंगलवार को न्यू कीथेलमनबी पुलिस थाना क्षेत्र के खोरीपोक और सेहजंग गांवों के बीच एक पहाड़ी श्रृंखला पर चलाया गया।

एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर सरकार ने 2017 से लेकर अब तक कम से कम 12 जिलों में लगभग 20,000 एकड़ में उगायी गयी अवैध अफीम फसल को नष्ट किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital