बेमौसम बारिश से प्रभावित छोटे किसान, फसल बीमा योजना दे रही है सुरक्षा: तोमर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Oct 2022 06:52 PM
बेमौसम बारिश से प्रभावित छोटे किसान, फसल बीमा योजना दे रही है सुरक्षा: तोमर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को कहा कि देश के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश से छोटे किसान प्रभावित हुए हैं और उन्हें सरकार की फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा दिया जा रहा है. ‘कृषि उपज को बढ़ाना: बेहतर बीजों और कृषि उत्पादों का समायोजन’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में तोमर ने कहा कि भारत का कृषि क्षेत्र तथा खेती में नफा-नुकसान प्रकृति पर निर्भर करता है.

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी ने देखा होगा कि बेमौसम बरसात की वजह से छोटे और सीमान्त किसानों को नुकसान हुआ है.’’ तोमर ने कहा कि किसानों के पास सुरक्षा कवच है और उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा मिलता है. उन्होंने कहा कि अबतक बीमा कंपनियों ने प्रभावित किसानों को 1.22 लाख करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी है. उन्होंने घरेलू मांग की पूर्ति के लिए खाद्य तेलों के आयात पर ंिचता जताते हुए कहा कि सरकार पाम तेल की उपज को बढ़ावा दे रही है विशेषकर पूर्वोत्तर क्षेत्र में. इसके अलावा केंद्र प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को भी बढ़ावा दे रहा है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu