स्पेनिश स्टार नडाल पिता बने

मैड्रिड. स्पेनिश मीडिया ने शनिवार को टेनिस स्टार राफेल नडाल के पिता बनने की खबर दी. ‘द डायरियो डि मोलोर्का’ और स्पेन के अन्य अखबारों के अनुसार नडाल की पत्नी मेरी पेरेलो ने मालोर्का में स्थित क्लिनिक में बेटे को जन्म दिया. यह दोनों का पहला बच्चा है. पुरूष वर्ग में रिकॉर्ड 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले नडाल और पेरेलो ने 2019 में शादी की थी. जब ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ ने नडाल की जन संपर्क फर्म से इस संबंध में पूछा तो उसने कहा कि वह उनके निजी मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button