श्रीहरि छठे जबकि लिकिथ और पुरुषों की 47200 मीटर फ़्रीस्टाइल टीम सातवें स्थान पर रही

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Sep 2023 09:49 PM
श्रीहरि छठे जबकि लिकिथ और पुरुषों की 47200 मीटर फ़्रीस्टाइल टीम सातवें स्थान पर रही
ऑडियो सुनें

हांगझोउ. भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज एशियाई खेलों में सोमवार को पुरूषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में छठे स्थान पर रहे. लगातार दूसरे दिन फाइनल में उतरने वाले नटराज ने 25.39 सेकंड का समय लिया. अगर वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24.40 सेकंड का समय लेते तो उन्हें कांस्य पदक मिल सकता था. रविवार को पुरुषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में भी वह छठे स्थान पर रहे थे.

लिकिथ सेल्वराज पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में 1:01.62 सेकेंड के साथ सातवें स्थान पर रहे. उन्होंने हीट में 1:01.98 सेकेंड का समय लिया था. पुरुषों की 4७200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भी भारतीय टीम सातवें स्थान पर रही. आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा, कुशाग्र रावत और तनिष जॉर्ज मैथ्यू की चौकड़ी ने 7:29.23 सेकेंड का समय लिया. आर्यन ने चारों में सबसे कम 1:51.89 सेकेंड में 200 मीटर की दूरी तय की.

इससे पहले दिन में पूर्व कांस्य पदक विजेता वीरधवल खाड़े (पुरूषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल), ओलंपियन माना पटेल (महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक), अनिल कुमार एस आनंद (पुरूषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल), देसिंघु धिनिधि (महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल) और हशिका रामचंद्र (महिलाओं की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले) फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu