राष्ट्रपति मुर्मू को स्टालिन ने दी बधाई, सेवाओं के लिए कोविंदकी सराहना की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 25 Jul 2022 12:08 PM
राष्ट्रपति मुर्मू को स्टालिन ने दी बधाई, सेवाओं के लिए कोविंदकी सराहना की
ऑडियो सुनें

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सेवाओं से राष्ट्र को लाभ होगा। साथ ही उन्होंने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोंिवद को उनका कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी।

मुर्मू को 15वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई देते हुए स्टालिन ने अपने संदेश में कहा ‘‘मुझे विश्वास है कि राष्ट्र इस महान देश के राष्ट्रपति के रूप में आपकी सेवाओं से लाभान्वित होगा। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं।’’ स्टालिन ने कहा कि मुर्मू का चुनाव लोकतंत्र और समावेश के सिद्धांत में देश के विश्वास का परिचायक है और इसे मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री ने कोंिवद को 14वें राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी। उन्होंने याद किया कि कोंिवद ने अगस्त, 2021 में तमिलनाडु विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए उनकी सरकार के निमंत्रण को स्वीकार किया था।

कोंिवद के लिए अपने संबोधन में स्टालिन ने कहा, ‘‘मैं इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति के रूप में राज्य के वास्ते आपके द्वारा दिए गए सभी सहयोग के लिए आपको धन्यवाद देता हूं। मुझे विश्वास है कि देश आपके समृद्ध अनुभव से लाभान्वित होता रहेगा। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav