सनी देओल की ‘गदर 2’ ने दो दिन में 83.18 करोड़ रुपये की कमाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Aug 2023 06:52 PM
सनी देओल की ‘गदर 2’ ने दो दिन में 83.18 करोड़ रुपये की कमाई की
ऑडियो सुनें

मुंबई. सनी देओल, अमीशा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ ने दो दिन में 83.18 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. ‘गदर 2’, वर्ष 2001 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की अगली कड़ी है. फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है. यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

फिल्म निर्माताओं ने एक प्रेस नोट में कहा, “सनी देओल का जादू बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है, पहले दिन रिकॉर्ड कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 43.08 करोड़ रुपये की कमाई की है…ये शानदार आंकडे. हमें प्रेरित करते हैं. गदर-2 ने दो दिन में 83.18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और यह अब 2023 में सबसे तेज गति से 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर है.” जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म में सनी देओल- तारा सिंह, अमीषा पटेल- सकीना और उत्कर्ष शर्मा- चरणजीत के किरदार में हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu