उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालय के 14 न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Aug 2025 09:22 PM
उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालय के 14 न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों के 14 न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की है. कॉलेजियम में न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ भी शामिल थे. कॉलेजियम ने 25 और 26 अगस्त को हुई बैठकों में यह निर्णय लिया.

स्थानांतरण के लिए अनुशंसित न्यायाधीश निम्नलिखित हैं: –

न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से छत्तीसगढ़ –

न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से इलाहाबाद –

न्यायमूर्ति जे. निशा बानू मद्रास उच्च न्यायालय से केरल –

न्यायमूर्ति दिनेश मेहता राजस्थान उच्च न्यायालय से दिल्ली –

न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन राजस्थान उच्च न्यायालय से दिल्ली –

न्यायमूर्ति अरुण मोंगा दिल्ली उच्च न्यायालय से राजस्थान –

न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह इलाहाबाद उच्च न्यायालय से पटना –

न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल इलाहाबाद उच्च न्यायालय से कलकत्ता –

न्यायमूर्ति मानवेन्द्रनाथ रॉय गुजरात उच्च न्यायालय से आंध्र प्रदेश –

न्यायमूर्ति दोनादी रमेश इलाहाबाद उच्च न्यायालय से आंध्र प्रदेश –

न्यायमूर्ति संदीप नटवरलाल भट्ट गुजरात उच्च न्यायालय से मध्य प्रदेश –

न्यायमूर्ति चन्द्रशेखरन सुधा केरल उच्च न्यायालय से दिल्ली –

न्यायमूर्ति तारा वितस्ता गंजू को दिल्ली उच्च न्यायालय से कर्नाटक –

न्यायमूर्ति सुभेंदु सामंत को कलकत्ता उच्च न्यायालय से आंध्र प्रदेश भेजा गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu