सुरेश गोपी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफे की पेशकश की, सदानंदन को मंत्री बनाने की सिफारिश की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Oct 2025 08:16 PM
सुरेश गोपी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफे की पेशकश की, सदानंदन को मंत्री बनाने की सिफारिश की
ऑडियो सुनें

कन्नूर. केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई और भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य सी सदानंदन मास्टर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनकी जगह दिए जाने की सिफारिश की. यहां सदानंद की मौजूदगी में एक समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोपी ने कहा कि सदानंद का राज्यसभा सदस्य बनना उत्तरी कन्नूर जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव है.

उन्होंने कहा, “मैं यहां पूरी ईमानदारी से कह रहा हूं कि मुझे हटाकर सदानंदन मास्टर को (केंद्रीय) मंत्री बनाया जाना चाहिए. मेरा मानना ??है कि यह केरल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय बनेगा.” केंद्रीय पेट्रोलियम और पर्यटन राज्य मंत्री गोपी ने कहा कि वह कामना करते हैं कि सदानंदन के सांसद कार्यालय को जल्द ही मंत्री कार्यालय में बदला जाएगा.

अभिनेता गोपी ने कहा कि वह राज्य के सबसे युवा भाजपा सदस्यों में से एक हैं और अक्टूबर 2016 में ही पार्टी में शामिल हुए थे.
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत के बाद पार्टी ने उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया. गोपी ने कहा, “मैं अपना फ.ल्मिी करियर छोड़कर कभी मंत्री नहीं बनना चाहता था.” उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में उनकी आय काफी कम हुई है. कन्नूर जिले के भाजपा के वरिष्ठ नेता सदानंदन मास्टर राजनीतिक हिंसा के शिकार रहे हैं. 1994 में माकपा कार्यकर्ताओं के एक कथित हमले में उन्होंने अपने दोनों पैर गंवा दिए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu