सरगुजा: आठवीं कक्षा की छात्रा ने की कथित तौर पर आत्महत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Feb 2024 06:41 PM
सरगुजा: आठवीं कक्षा की छात्रा ने की कथित तौर पर आत्महत्या
ऑडियो सुनें

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में निजी स्कूल की आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली . पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस महीने के प्रारंभ में शहर में इसी स्कूल की छठी कक्षा की एक अन्य छात्रा ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से पुलिस ने रविवार रात को आठवीं कक्षा की छात्रा का शव बरामद किया.

उन्होंने बताया कि पुलिस को छात्रा का शव मिलने की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए ले गयी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कोई पत्र (सुसाइड नोट) नहीं मिला है. पुलिस को आशंका है कि बालिका ने फांसी लगाकर जान दी है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की छह तारीख को यहां मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में इस स्कूल की कक्षा छठी की एक छात्रा ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी. छात्रा के कमरे से एक पत्र बरामद किया गया था जिसमें उसने शिक्षिका पर परेशान करने का आरोप लगाया था. जांच के आधार पर पुलिस ने इस मामले में स्कूल की शिक्षिका मर्सी को गिरफ्तार कर लिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu