टी20 विश्व कप: जिम्बाब्वे पहली बार सुपर 12 में, स्कॉटलैंड को किया बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 21 Oct 2022 06:44 PM
टी20 विश्व कप: जिम्बाब्वे पहली बार सुपर 12 में, स्कॉटलैंड को किया बाहर
ऑडियो सुनें

होबार्ट. जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को यहां ग्रुप बी मैच में स्कॉटलैंड पर पांच विकेट की आसान जीत से टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के लिये क्वालीफाई किया. इस जीत से ग्रुप बी में जिम्बाब्वे का शीर्ष स्थान सुनिश्चित हो गया जिससे टीम सुपर 12 के ग्रुप दो में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ शामिल हो गयी. हार के बाद स्कॉटलैंड का अभियान भी खत्म हो गया.
तेज गेंदबाज टेंडाई चतारा ने शानदार प्रदर्शन किया जिन्होंने चार ओवर में एक मेडन से 14 रन देकर दो विकेट झटके जिससे जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को छह विकेट पर 132 रन ही बनाने दिये.

चतारा इसके साथ जिम्बाब्वे के लिये टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गये. उन्होंने अपनी सटीक गेंदबाजी से रन गति पर लगाम कसे रखी. बायें हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड एनगारावा (28 रन देकर दो विकेट) थोड़े खर्चीले साबित हुए लेकिन उन्होंने भी स्कॉटलैंड के दो खिलाड़ियों के विकेट झटके जिसके कप्तान रिची बेंिरगटन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था.

जवाब में जिम्बाब्वे ने अपने स्टार आल राउंडर ंिसकदर रजा के 23 गेंद में तीन चौके और दो छक्के जड़ित 40 रन और कप्तान क्रेग इरविन के 54 गेंद में 58 रन की बदौलत 18.3 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया. रजा ने इससे पहले अपनी आॅफ स्पिन से 20 रन देकर एक विकेट झटका था जिससे उन्हें ‘मैन आॅफ द मैच’ चुना गया.

जिम्बाब्वे ने दो ओवर के अंदर सात रन पर दो विकेट गंवा दिये थे लेकिन उनके कप्तान इरविन ने सूत्रधार की भूमिका अदा की.
इरविन ने सीन विलियम्स के साथ 39 गेंद में 35 रन की भागीदारी निभायी और फिर रजा के साथ पांचवें विकेट के लिये 43 गेंद में 64 रन की साझेदारी से स्कॉटलैंड की उम्मीद तोड़ दी. इससे पहले स्कॉटलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज जार्ज मुंशी ने 51 गेंद में 54 रन बनाये जिसमें सात चौके शामिल थे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu