तपसी पन्नू और अनुष्का शर्मा ने BCCI के समान वेतन के फैसले की प्रशंसा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 27 Oct 2022 08:51 PM
तपसी पन्नू और अनुष्का शर्मा ने BCCI के समान वेतन के फैसले की प्रशंसा की
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड स्टार तपसी पन्नू और अनुष्का शर्मा ने गुरूवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्रीय अनुबंधित महिला और पुरूष क्रिकेटरों को समान मैच फीस देने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया.
इस साल आयी ‘शाबाश मिठू’ में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का किरदार निभाने वाली तपसी ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘समान काम के लिये समान वेतन की ओर उठाया गया यह बड़ा कदम है. उदाहरण देकर अगुआई करने के लिये शुक्रिया बीसीसीआई. ’’

वहीं अनुष्का ने बीसीसीआई सचिव जय शाह की ट्वीट का ‘स्क्रीनशॉट’ साझा करते हुए ताली बजाने वाली तीन ‘इमोजी’ पोस्ट की. अनुष्का आने वाली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म निर्माता ओनिर ने भारतीय फिल्म जगत को भी इसी राह पर बढ़ने का अनुरोध किया. उन्होंने लिखा, ‘‘शानदार. उम्मीद है कि भारतीय फिल्म जगत भी इससे सबक लेगा. ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu