अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ का ‘टीजर’ जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Sep 2022 06:13 PM
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ का ‘टीजर’ जारी
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘राम सेतु’ का आधिकारिक ‘टीजÞर’ सोमवार को सोशल मीडिया पर साझा किया. निर्देशक अभिषेक शर्मा की इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्वविद् की भूमिका में नजर आएंगे. अभिनेता (55) ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर और ‘टीजÞर’ साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आप सभी के लिए ‘राम सेतु’ की पहली झलक. इसे बेहद प्यार से बनाया गया है, उम्मीद है आपको पसंद आएगी.

25 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में ‘राम सेतु’.’’ ‘रामसेतु’, तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट पर पंबन द्वीप और मन्नार द्वीप के बीच चूना पत्थर से बनी एक रचना है. यह करीब 100 मीटर चौड़ी और 10 मीटर गहरी है. फिल्म ‘रामसेतु’ में जैकलिन फर्नांडीस, नुसरत भरूचा और नस्सर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu