राजौरी/जम्मू. जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक गुफानुमा आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर हथियार तथा गोला बारूद का जखीरा बरामद किया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कालाकोट में धरमसाल इलाके के गुलाबगढ. में संयुक्त घेराबंदी की एवं तलाश अभियान चलाया और इस दौरान इस ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ.
उन्होंने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात को यह तलाश अभियान शुरू किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी ठिकाने से एक एके असॉल्ट राइफल, दो मैगजीन, दो मैगजीन के साथ एक पिस्तौल, दो हथगोले, तीन विस्फोटक पैकेट और लगभग 100 कारतूस और सिगरेट के कई पैकेट बरामद किए गए.