श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने एक महिला और उसके नाबालिग भतीजे को गोली मार कर घायल कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया,‘‘रात करीब आठ बजे आतंकवादियों ने जिले के चदूरा इलाके के हुशरू स्थित आवास के पास अमरीन नामक महिला पर गोलीबारी की.’’ उन्होंने बताया कि घटना में अमरीन गंभीर रूप से घायल हो गई, इसके बाद उसे चदूरा अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में घायल महिला अमरीन का नाबालिग भतीजा फरहान जुबैर भी घायल हो गया है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों की धर-पकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी गई है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों ने महिला, भतीजे को गोली मारी
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 May 2022 10:07 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 न्याय हुआ ! गैंगरेप के मामले में छह दोषी, 20-20 वर्ष की सजा, एक को आजीवन कारावास, जानिए पूरा मामला
- 2 खूनी संघर्ष: सीआईएसएफ जवान आपस में भिड़े, सहकर्मियों को मारी गोली, सहायक कमांडेंट समेत चार की मौत
- 3 शेयर बाजार फिर धड़ाम से गिरा, टाइटन का स्टॉक सबसे ज्यादा 2.72 फीसदी गिरा, HSBC सहित कई कंपनियों के शेयर नुकसान में, सेंसेक्स 243 टूटा, निफ्टी 64 अंक कमजोर
- 4 त्रिपुरा के उदयपुर में तनाव बढ़ा; टिपरा मोथा उम्मीदवार को गोली लगने के बाद एसपी घायल, एसडीपीओ की कार में तोड़फोड़
By Yogesh Kumar Sahu