श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने बैंक परिसर में राजस्थान से नाता रखने वाले एक बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. घाटी में एक मई से तीसरी बार किसी गैर-मुस्लिम सरकारी कर्मचारी की हत्या की गई है. वहीं, पिछले एक महीने में लक्षित हत्या का यह आठवां मामला है. अधिकारियों ने बताया कि विजय कुमार दक्षिण कश्मीर जिले में इलाकाई देहाती बैंक की अरेह मोहनपोरा शाखा में प्रबंधक थे. वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
इस घटना की नेशनल कांफ्रेंस और भारतीय जनता पार्टी सहित कई राजनीतिक दलों ने ंिनदा की है. राजस्थान के हनुमानगढ़ से नाता रखने वाले कुमार ने एक सप्ताह पहले ही कुलगाम शाखा में काम करना शुरू किया था. वह पहले केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और भारतीय स्टेट बैंक के सह-स्वामित्व वाले बैंक की कोकरनाग शाखा में कार्यरत थे. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.
आंतकवादियों ने दो दिन पहले 31 मई को जम्मू के सांबा जिले की ंिहदू शिक्षिका रजनी बाला की कुलगाम जिले के गोपालपुर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इससे पहले 12 मई को राहुल भट की बडगाम जिले की चदूरा तहसील में तहसीलदार कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कश्मीर में एक मई महीने से लोगों को निशाना बनाकर हत्या करने के आठ मामले सामने आए हैं. इनमें पांच नागरिक और तीन पुलिसकर्मी शामिल थे. ये पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात नहीं थे.
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने हमले की ंिनदा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘विजय कुमार की लक्षित हत्या से बेहद दुखी हूं. हमले की ंिनदा करने और मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए ट्वीट करना एक नियमित बात बनती जा रही है. परिवारों को इस तरह से तबाह होते देखना हृदय विदारक है.’’ ‘अपनी पार्टी’ के प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने कहा कि कश्मीर में नागरिकों की लक्षित हत्याओं की घटनाएं दर्दनाक हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ंिहसा के इन घिनौने कृत्यों ने परिवारों को बर्बाद कर दिया है.. यह भयावह है. क्या महज ंिनदा करना काफी होगा?’’ पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने हत्या को एक जघन्य कृत्य करार दिया और कहा कि इसकी ंिनदा करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक बार फिर दुखद खबर. कुलगाम में बैंक में प्रबंधक की नौकरी करने वाले एक मासूम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.’’ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के महासचिव गुलाम नबी लोन हंजुरा ने कहा कि ऐसी घटनाएं प्रशासन के ‘‘सब कुछ सामान्य होने के फर्जी दावों’’ का ‘‘पर्दाफाश’’ करती है.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक और जान चली गई, बेहद दुखद एवं ंिनदनीय. इस जगह को प्रशासन के उच्च नेतृत्व ने एक युद्ध के मैदान में तब्दील कर दिया है, स्थिति सामान्य होने के उसके फर्जी दावे बेनकाब हो रहे हैं. स्थिति सामान्य से बहुत दूर है और इससे निपटने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की आवश्यकता है. मेरी संवेदनाएं.’’ भाजपा की जम्मू-कश्मीर की इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि हत्या एक गंभीर मुद्दा तथा ंिचता का विषय है.
उन्होंने कहा, ‘‘एक बार फिर शर्मनाक कृत्य. इस बार राजस्थान से नाता रखने वाले इलाकाई देहाती बैंक के प्रबंधक विजय कुमार की आतंकवादियों ने कुलगाम में हत्या कर दी. अब आतंकवादी सरकारी कर्मचारियों को भी निशाना बना रहे हैं. यह बेहद गंभीर मुद्दा तथा ंिचता का विषय है. अब समय आ गया है कि सुरक्षा एजेंसियां ंिहसा के इस दुष्चक्र को तोड़ने के लिए कोई रणनीति बनाए.’’