फिलीपीन के साथ ब्रह्मोस सौदा द्विपक्षीय है ; रूस पर प्रतिबंधों से प्रभावित नहीं होगा : भारतीय राजदूत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 06 Apr 2022 09:57 PM
फिलीपीन के साथ ब्रह्मोस सौदा द्विपक्षीय है ; रूस पर प्रतिबंधों से प्रभावित नहीं होगा : भारतीय राजदूत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मनीला में नियुक्त भारतीय राजदूत शंभू कुमारन ने कहा है कि ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति के लिए फिलीपीन के साथ भारत का सौदा द्विपक्षीय है और यह रूस के खिलाफ प्रतिबंधों से प्रभावित नहीं होगा. राजदूत ने कहा कि फिलीपीन ने पिछले महीने दुर्घटनावश एक मिसाइल के चल जाने और उसके पाकिस्तान में गिरने की घटना के बाद ब्रह्मोस मिसाइल पर भारत से स्पष्टीकरण भी मांगा है.

ब्रह्मोस एयरोस्पेस, भारत और रूस का एक संयुक्त उपक्रम है. उल्लेखनीय है कि जनवरी में भारत ने ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल की तीन बैटरी आपूर्ति करने के लिए फिलीपीन के साथ 37.5 करोड़ डॉलर का एक सौदा किया था. रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के भारत पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर कुमारन ने मंगलवार को एक आॅनलाइन कार्यक्रम में कहा कि यह मनीला और नयी दिल्ली के बीच हुआ एक द्विपक्षीय सौदा है. यूक्रेन पर आक्रमण करने के चलते रूस पर पश्चिमी देशों ने कई कड़े प्रतिबंध लगा दिये हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu