राष्ट्र रक्षा में बीएसएफ की वीरता और अटूट भावना उसके समर्पण का प्रमाण: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Dec 2023 09:05 PM
राष्ट्र रक्षा में बीएसएफ की वीरता और अटूट भावना उसके समर्पण का प्रमाण: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 59वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को इस उत्कृष्ट बल की सराहना की और कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए उनकी वीरता और अटूट भावना उनके समर्पण का प्रमाण है.

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बीएसएफ के स्थापना दिवस पर हम इस उत्कृष्ट बल की सराहना करते हैं, जिसने हमारी सीमाओं के संरक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाई है. हमारे राष्ट्र की रक्षा में उनकी वीरता और अटूट भावना उनके समर्पण का प्रमाण है. मैं प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर बचाव और राहत कार्य के दौरान बीएसएफ की भूमिका की भी सराहना करना चाहूंगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu