मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की दी बधाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Nov 2022 09:35 PM
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की दी बधाई

ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस 28 नवम्बर के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि “छत्तीसगढ़ी भाखा हमर पुरखौती आए, ये हर हमर अभिमान हे. नवा सरकार बने के बाद ले छत्तीसगढ़ के इही अभिमान ला संजोए अउ आगू बढ़ाए बर हमन काम करत हन. ’जतका मान हमन ला अपन छत्तीसगढ़ महतारी उपर हे ओतके हमर मातृ भासा छत्तीसगढ़ी बर घलो होना चाही. छत्तीसगढ़ी भाखा ला हमन आत्म गौरव संग जोड़के देखबो तभे वो आघू बढ़ही”.

बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ी भाषा हिंदी, अवधी और बृज भाषा की समकालीन हैं. राज्य सरकार द्वारा तीज-त्यौहारों और पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ पुरखौती के अमूल्य धरोहरों का परिचय नई पीढ़ी से कराने से छत्तीसगढ़ी भाषा का महत्व और अधिक बढ़ गया है. छत्तीसगढ़ी में बोलने में संकोच करने वाले लोग भी अब छत्तीसगढ़ी में गर्व से बात करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को हमें आगे ले जाना है, इसके लिए छत्तीसगढ़ी को दैनिक बोलचाल के साथ साहित्य सृजन और प्रचार-प्रसार की भाषा बनाने की आवश्यकता है.

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस सम्मान कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 नवंबर को दोपहर 12.00 बजे मुख्यमंत्री निवास में संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात रायपुर पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड से दोपहर 12.40 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. दुर्ग से शाम 4.00 बजे रायपुर लौटेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu