चमोली स्थित रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 May 2025 08:47 PM
चमोली स्थित रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले
ऑडियो सुनें

गोपेश्वर. उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में भगवान शिव को सर्मिपत पंचकेदारों में से एक रुद्रनाथ मंदिर के कपाट रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. अधिकारियों ने यहां बताया कि सुबह शुभ मुहूर्त पर परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए.

चमोली जिले में 11,800 फुट की ऊंचाई पर चतुर्थ केदार के रूप में स्थित रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के ‘एकानन’ स्वरूप यानी मुख की पूजा होती है. कपाट खुलने के साथ ही अगले छह माह तक रुद्रनाथ में भगवान की नियमित पूजा-अर्चना की जाएगी और इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस पवित्र स्थल के दर्शन कर सकेंगे. रुद्रनाथ मंदिर पहुंचने के लिए 20 किलोमीटर की कठिन पैदल दूरी तय करनी पड़ती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu