फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ दिसंबर में रिलीज होगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Sep 2025 08:29 PM
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ दिसंबर में रिलीज होगी

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ 31 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन समीर विद्वान्स ने किया है और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है. पहले यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी.

पांडे और आर्यन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक साथ पोस्ट के माध्यम से यह खबर साझा की. इस पोस्ट में दो तस्वीरें थीं, पहली पर ‘31.12.25’ लिखा था. उसके बाद दोनों अभिनेताओं की एक तस्वीर थी. कैप्शन में लिखा था, ”साल का आपका आखिरी दिन हमारे साथ बीतेगा. ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ 31 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी!!” फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu