मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोते की पहली तस्वीर, कुछ इस तरह से किया दुलार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 03 Jan 2023 12:51 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब दादा बन गए हैं। उनके बेटे चैतन्य को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। आज सुबह 10 बजे भिलाई के एक निजी अस्पताल में चेतन्य की पत्नी ने पुत्र रत्न को जन्म दिया।

भूपेश बघेल अपने पौत्र से मिलने के लिए भिलाई पहुंचे। जानकारी के मुताबिक व अस्पताल में पहुंचें हुए है और अपने पौत्र को देखें। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम नया रायपुर जाने का था, लेकिन उस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नया रायपुर के बजाय भिलाई पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले खुद ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक फोटो ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav